एक सऊदी अधिकारी ने ट्रम्प द्वारा क़ुद्स को इस्राईल की राजधानी घोषित किए जाने के विषय पर सऊदी मीडिया को फरमान सुनाते हुए कहा है कि ख़बरदार ट्रम्प और इस्राईल के विरूद्ध कुछ न लिखा जाए।
सऊदी राजघराने के सलाहकार सऊद अलकहतानी ने वरिष्ठ सऊदी मीडियाकर्मियों और न्यूज एजेंसियों को सम्बोधित करते हुए अपने ट्विटर पेज पर लिखा है कि क़ुद्स को ट्रम्प द्वारा इस्राईल की राजधानी घोषित किए जाने के विरूद्ध सऊदी चैनलों और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की टिप्पणी से परहेज किया जाए चूंकि इस काम से सऊदी अरब के दुश्मन फायदा उठाएंगे।
उसने दावा किया है कि सऊदी हुकूमत इस मुद्दे को कानूनी तरीके से हल करने का प्रयास करेगी।
गौरतलब है अपने को खादिमैने हरमैन शरीफैन कहने वाले सऊदी अधिकारियों के खुल्लमखुल्ला अमेरिका व इस्राईल से सम्बंध हैं और सऊदी अरब ने आज तक कभी भी फिलिस्तीनी मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
8 दिसंबर 2017 - 19:35
समाचार कोड: 871643
एक सऊदी अधिकारी ने ट्रम्प द्वारा क़ुद्स को इस्राईल की राजधानी घोषित किए जाने के विषय पर सऊदी मीडिया को फरमान सुनाते हुए कहा है कि ख़बरदार ट्रम्प और इस्राईल के विरूद्ध कुछ न लिखा जाए।